Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

एसडीएमसंघमित्रा गौतम ने मुरवारी आंगनवाड़ी केंद्र को लिया गोद

जिला कटनी की तहसील बहोरीबंद की एसडीएम अधिकारी संघमित्रा गौतम ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम मुरवारी आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 166 को गोद लिया । आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को बेहतर सेवा मिले इसको लेकर एसडीएम संघमित्रा गौतम द्वारा बच्चों के लिए 20 कुर्सी 20 टेबल एवं पूरे केंद्र में वॉल पुट्टी एवं पेंटिंग का कार्य कराया गया है। आज एसडीएम महोदय एवं परियोजना अधिकारी सतीश पटेल द्वारा निरीक्षण किया गया एवं संतुष्टि जताई । एसडीएम द्वारा केंद्र प्रभारी रानी गुप्ता से बच्चों की आवश्यकताओं के बारे में जाना तथा बच्चों को बेहतर और अधिक सेवा मिले इसके लिए ड्राइंग बुक एवं कलर पेंसिल वितरण की गई तथा केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया कि बच्चों को केंद्रों के पोषणाहार के साथ खेल खेल में संस्कार शिक्षा देवे। भृमण के दौरान परियोजना अधिकारी सतीश पटेल सेक्टर सुपरवाइजर रानी सिंह ठाकुर विवेक त्रिपाठी आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी रानी गुप्ता आंगनवाड़ी महगवां केंद्र प्रभारी भारती दुबे एवं ग्राम मुरवारी के नागरिक भी उपस्थित रहे

Related posts

बिलहरी के आंत्र शोथ  प्रभावितों को मिला उपचार

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनायें

News Team

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने पर स्व सहायता समूह के हाथ से छिना कार्य

News Team