Saturday, Apr 18, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

सफलता,जिगना थाना पुलिस ने कुख्यात 5 हजार का इनामी बदमाश मदन मिश्रा को किया गिरफ्तार, जिगना थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही से बदमाशों में मचा हड़कंप

दतिया।सफलता,जिगना थाना पुलिस ने कुख्यात 5 हजार का इनामी बदमाश मदन मिश्रा को किया गिरफ्तार, जिगना थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही से बदमाशों में मचा हड़कंप, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी दीपक नायक मागदर्शन में जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने पुलिस टीम की मदद से कुख्यात पांच हजार के ईनामी बदमाश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल हैं। मूखबिर की सूचना पर बदमाश मदन मिश्रा पुत्र लल्लू राम उम्र 25 निवासी उदगुवा को मुरैना से गिरफ्तार किया। जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि कुख्यात बदमाश मदन मिश्रा हत्या, लूट, मारपीट जिसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सिविल थाना,दुरसडा थाना, जिगना थाना में स्थाई वारंटी में नाम शामिल है। जिगना थाना पुलिस ने के कुख्यात बदमाश मदन मिश्रा को दबोचने के लिए जिगना थाना पुलिस ने खास सतर्कता बरती। जिगना थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया और कुख्यात बदमाश को धर दबोचा, आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त कार्रवाई में जिगना थाना प्रभारी जिगना भास्कर शर्मा, प्र.आर. नरेश छावई, आर.राजीव दुबे, आर.शोभाराम धाकड़,आर.दीपेश की अहम भूमिका रही।

Related posts

प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स का हुआ समापन

News Team

दतिया। बिग ब्रेकिंग,,,

News Team

दतिया :सिविल लाइन पुलिस ने महाराष्ट्र से अपहृत हुई युवती को शिशु सहित किया दस्तयाब

News Team