Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन

कटनी जिला कांग्रेस कमेटी
के जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मुख्य रूप से स्लीमनाबाद ब्लॉक अध्यक्ष एवं बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण एवं विजयराघवगढ़ से श्रीमती पदमा शुक्ला सभी कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे ज्ञापन के मुख्य बिंदु नर्मदा नहर का पानी कटनी जिला को देने के संबंध में रहा और स्लीमनाबाद तथा बहोरीबंद के शासकीय महाविद्यालय में बी काम एवं बीएससी की संकाय खोलने तथा परीक्षा का केंद्र उन्हीं कालेजों को रखने की बात रही जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर माननीय कलेक्टर महोदय से कहा है कि हमारे कटनी जिला के अन्नदाता को नर्मदा नहर का पानी देना माननीय मुख्यमंत्री जी सुनिश्चित करें अन्यथा समस्त कांग्रेस जन प्रदेश शासन का गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ठा गुमान सिंह कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पदमा शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ब्लाक अध्यक्ष अजय गर्ग सेवादल के जिला अध्यक्ष पंकज गौतम पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कटनी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह पटेल मंडलम अध्यक्ष रितेश परोहा नरेंद्र सैनी राकेश साहू विजय चांदवानी सुरेश लालवानी अनुराग मिश्रा संजय यादव राहुल सिंह कांग्रेस जन उपस्थित थे

Related posts

➡️,कागजो मे चल रहा hiv व एड्स नियंत्रण का प्रोजेक्ट,

News Team

प्रभारी मंत्री ने जिले के विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा

News Team

*प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का आगमन गुरुवार को बहोरीबंद में*

News Team