Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को चुनौती भरा ज्ञापन

मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी महासंघ कटनी के द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया बताया गया कि सहकारिता विभाग के कर्मचारी बहुत दिनों से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं किंतु उन्हें अल्पकालिक मान के सिर्फ मानदेय दिया जा रहा है जबकि विक्रेता शासकीय उचित मूल्य की दुकान के कर्मचारियों से समय समय पर आने वाले सभी प्रकार के कार्य लिए जाते हैं चिंता की बात यह है की कांटो में सेटिंग होने के कारण 100 कुंटल अनाज में 2 कुंटल अनाज कम प्राप्त होता है जिसकी कमी की भरपाई विक्रेताओं के द्वारा कराई जाती है भंडारण कम निकलने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कर मामले बनाए जाते हैं इनकी 2 सूत्री मांग मैं नियमितीकरण एवं शासन के अन्य कर्मचारियों की भांति वेतनमान देने की बात कहीं गई है साथ ही 15 अगस्त तक का समय मुकर्रर कर मुख्यमंत्री महोदय से मांग की गई है 15 अगस्त तक मांग पूरी ना होने पर इन्हें काम बंद करने एवं उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

दतिया l ब्रेकिंग l

News Team

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर ब्लैक बोर्ड में छात्रों को समझाया गणित

News Team

श्री शेषनाग पूजन एवं इनामी दंगल

News Team