Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

आखिर क्या है कोरोना वायरस, और क्या है इसके लक्षण

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में महामारी की तरह फैल रहे जानलेवा वुहान  का कहर जारी है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम नागरिकों को इससे कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए जानकारी शेयर किया है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए इन जानकारियों को आम जनता से शेयर किया ।

2019 कोरोना वायरस या  2019-nCoV, एक नया वायरस है, जो चीन के वुहान शहर में पहली बार पाया गया। इसे नोवेल भी कहा गया है, क्योंकि इस तरह का वायरस पूरी दुनिया में पहली बार मिला है। अभी तक कोरोना वायरस के पैदा होने की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। कोरोना वायरस दो तरह के वायरस का जोड़ है। इनमें से एक वायरस इंसानों में बुखार फैला देता है, जबकि दूसरा वायरस जानवरों में पाया जाता है। कोरोना वायरस वुहान शहर में पाया गया है। यहां ज्यादातर चीनी नागरिक भोजन में समुद्री जीवों और जानवरों का सेवन करते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है नया वायरस जानवरों से ही इंसानों के भीतर पहुंचा है।

अब तक मिल रहे जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अभी तक भारत में संक्रमण के लक्षण के साथ आए किसी भी नागरिक की लैब जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक चीन में कोरोना वायरस की वजह से लगभग 131 लोग दम तोड़ चुके हैं। लगभग 5300 से ज्यादा लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। उधर संक्रमण के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को चीन की यात्रा के लिए अलर्ट जारी किया है।

Related posts

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

News Team

कोतवाली पुलिस ने एक बुजुर्ग पिता को दिलाया उसका हक

News Team

नगरीय निकाय के द्धितीय चरण में मतदान हेतु मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

News Team