Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

ZEE5 ने EDUAURAA के साथ किया टाई अप, स्कूली बच्चों के लिए बनाई खास सर्विस

नई दिल्ली। ZEE5 ने EDUAURAA के साथ टाई अप किया है, जिसके जरिए स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूल के बाद पढ़ाई करने का एक और विकल्प मिलेगा। पूरे देश मे यह सर्विस लॉन्च की गई है और इसके ऐप पर बच्चों को 8 विषय पढ़ने के विकल्प मिलेंगे। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, मैथ, जियोग्राफी, हिस्ट्री, सिविक्स और इकोनॉमिक्स विषय रहेगा। यह सर्विस 6वीं से 12वीं क्लास के बच्चों के लिए है और हिंदी और इंग्लिश माध्यम में बच्चे यहां पढ़ सकेंगे।
9 बोर्ड्स जैसे CBSE, ICSE और राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के बोर्ड्स के साथ टाई अप भी किया गया है। ऐप में बच्चे वीडियो लेसन्स, ई बुक्स के जरिए पढ़ाई कर सकते हैं। ZEE5 का सालाना सब्सक्रिप्शन लेने पर EDUAURAA 6 महीने के लिए फ्री है।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग,,

News Team

IND vs ENG पहले टेस्ट का पहला दिन LIVE:रूट और सिबली की फिफ्टी से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, इंग्लिश कैप्टन ने 100वें टेस्ट में 50वां अर्धशतक लगाया

News Team

एक बहू विख्यात कंपनी

News Team