Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

इंदौर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोक संस्कृति मंच के बैनर तले देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ का आयोजन 23 जनवरी को किया जा रहा है। इस दौरान रिटायर्ड सैन्य अधिकारी का व्याख्यान होगा वहीं स्थानीय कलाकार गीत- संगीत की बानगी पेश करेंगे। शहीदों के परिजनों का सम्मान भी इस मौके पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक कमल गोस्वामी, विशाल और सतीश शर्मा ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में भंवरकुआं स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में शाम साढ़े पांच बजे यह कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान होंगे। विशेष अतिथि के बतौर शहीद समरसता मिशन के संस्थापक मोहन नारायण, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता मधु वर्मा मौजूद रहेंगे। रिटायर्ड डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल गुरमीत सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। धीरज मसीह और उनकी टीम देशभक्ति गीत, संगीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देंगी। पूर्व सैनिकों के बच्चे इस दौरान सैनिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Related posts

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर।। बंधन बैंक बैंकिंग यूनिट द्वारा हर घर तिरंगे को लेकर उपभोक्ताओं से किया अनुरोध।।

News Team

सीबीएन की नीमच में पोस्ता व्यापारियों के यंहा रेड, माल जब्त

News Team

गृह मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने 701 जोड़ों को दाम्पत्य जीवन बिताने का दिया आर्शीवाद

News Team