


बहोरीबंद जनपद पंचायत में कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देशन पर लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग के नये कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता व जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यों कीसमीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जल जीवन मिशन के ठेकेदार, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायको कीउपस्थिति में पंचायत वार जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए, कार्यपालन यंत्री ने ठेकेदारों से कहा किकार्य के प्रति किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी 31 जुलाई तक लंबित जल जीवन मिशन नल जलयोजनाओं को पूर्ण करें। वहीं सरपंचों के द्वारा अपनी–अपनी ग्राम पंचायत में चल रही नल जल योजनाओं कीकार्यपालन यंत्री से जमकर शिकायत की सभी सरपंचों की शिकायतों पर संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री नेतुरंत समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता ,एसडीओ विकल्प पटेल,उप यंत्रीअनिल चामुल्के , जनपद सीईओ अभिषेक झा, उप यंत्री सुशील साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवंरोजगार सहायक उपस्थित रहे।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट


