Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनीमध्यप्रदेश

कटनी – सही तरीके से नहीं हुआ सीसी रोड का निर्माण ग्रामीणों ने लगाया आरोप

रीठी जनपद के ग्राम कठोतिया में लाखो की सीसी रोड निर्माण में महज कर ली गई औपचारिकता ग्रामीणो ने लगाए आरोप सरकार द्वारा जहां एक ओर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु निर्माण कार्य के लिए योजनाओं के माध्यम से लाखों रुपए स्वीकृत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरपंच सचिव एवं अधिकारियों की कमीशनखोरी के कारण घटिया क़िस्म की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य की राशि से पैसे बचाकर निर्माण एजेंसी द्वारा सरपंच सचिव स्वयं का विकास करने में लगे हुए हैं जिसके चलते ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे निर्माण कार्य महज दिखावा साबित हो रहा है ऐसा ही मामला जनपद रीठी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कठोतिया में लाखो की सीसी रोड का निर्माण किया गया है सरपंच सचिव एवं अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सीसी रोड निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्यों में गिट्टी नुमा पत्थर के टुकड़े को बिछाकर उसके ऊपर से नाम मात्र के लिए मिट्टी युक्त रेत सीमेंट डालकर सीसी सड़क का निर्माण कर दिया गया जानकारी के लिए बता दें कि पंडा के घर से चबूतरा तक निर्माण किया गया है ग्राम वासियों ने मीडिया टीम के माध्यम से इस अनियमितता को जिम्मेदारों तक पहुचने का प्रयास किया है निर्माण कार्य के समय न तो जिम्मेदार उपयंत्री ने कार्य स्थल का निरीक्षण करना उचित समझा और न ही इस प्रकार के घाटिया क़िस्म के निमार्ण पर विराम लगाना अपनी जिम्मेदारी समझी
ग्रामीणों की बाइट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों की मदद करने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों व उद्योगपतियों से की अपील

News Team

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग हैंड पंप उगल रहे पानी की जगह आग

News Team

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत पांच घायल

News Team