Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने पर स्व सहायता समूह के हाथ से छिना कार्य

ईपीईएस शासकीय माध्यमिक शाला हथियागढ़ का मामला

कलेक्टर के निर्देश – एमडीएम में लापवाही नहीं होगी बर्दाश्त

कटनी (23 मार्च) – बच्चों को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक मध्यान्ह भोजन मिले, इस दिशा में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे प्रयास और सतत मॉनिटरिंग के जहां एक ओर सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी और इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जा रहा। मध्यान्ह भोजन में लापवाही की शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर एक स्व सहायता समूह को उक्त कार्य से हटाने की कड़ी कार्यवाही की गई है, जो मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े स्व सहायता समूहों के लिए एक सबक है कि किसी भी हालत में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही जिला प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं की जा रही है।
मध्यान्ह भोजन में मिली थी अधपकी रोटी
बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ईपीईएस शासकीय माध्यमिक शाला हाथीयगढ़ में गत 21 दिसंबर को मध्यान्ह भोजन में बच्चों को अधपकी रोटी मिलने पर शाला प्रधानाध्यापक एवं सरपंच द्वारा तत्काल इसका पंचनामा तैयार कर इसकी शिकायत बीआरसी बहोरीबंद को थी। इस शिकायत के सामने आने पर कलेक्टर के निर्देश पर परियोजना अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित जय संतोषी मां स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने पर ईपीईएस शासकीय माध्यमिक शाला हथियागढ़ के एमडीएम संचालन कार्य से तत्काल हटा कर उक्त कार्य के संचालन के लिए एसएमसी हथियगढ़ को निर्देशित किया गया है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

आग्नेय शस्त्रों को थानों में जमा से छूट संबंधी आवेदनों का निराकरण72 घंटे के भीतर करेगी स्क्रीनिंग कमेटी

News Team

बुलेरो और स्कूटी की जोरदार टक्कर
➡️ 40 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत

News Team

भैसवाही में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम शुरू

News Team