





विधायक ने मुख्यमंत्री को जिला के लिए शाम तक पत्र लिखने का वादा किया
सिहोरा : उमा भारती कौन है,स्मृति ईरानी कौन है,प्रह्लाद पटेल कौन है,शिवराज सिंह कौन है और संतोष बरकड़ेकौन है जैसे नारों के साथ शंख,घंटा,थाली बजाते हुए सिहोरा वासियों ने विधायक कार्यालय के सामने घंटोप्रदर्शन किया।विधायक संतोष बरकड़े ने प्रदर्शन कर रही समिति को वादा किया कि वे आज ही शाम तकमुख्यमंत्री को सिहोरा जिला बनाने हेतु पत्र लिखेंगे।
सड़क पर बैठे,पानी नही पिया –
जैसे ही प्रदर्शन कारी शंख,घंटा,थाली बजाते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे कार्यालय में मौजूद भाजपा मंडलअध्यक्ष सतीश पटेल और पूर्व अध्यक्ष अंकित तिवारी ने उन्हें कुर्सी में बैठने और पानी पीने का आग्रह किया परसमिति के सदस्य सड़क पर बैठ गए और कहा कि जब तक विधायक जी के द्वारा सिहोरा जिला हेतु मांग नही कीजाती तब तक वे विधायक कार्यालय का पानी भी ग्रहण नहीं करेंगे।
आज ही पत्र लिखेंगे,दिया वचन –
विधायक संतोष बरकड़े ने समिति के सदस्यों से कहा कि वे दिल से चाहते है कि सिहोरा जिला बने और वे शामतक मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिला की मांग करेंगे।इसके बाद सभी ने विधायक के आग्रह पर जलपान ग्रहणकिया।
आंदोलन जारी रहेगा –
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों ने कहा कि 6 जून 2003 को उमा भारती मुख्यमंत्री रहते सिहोराआई थी और उन्होंने सिहोरा जिला की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले विगत वर्ष विधानसभा चुनाव की पूर्वप्रहलाद पटेल, स्मृति ईरानी,शिवराज सिंह चौहान, संतोष बरकड़े ने सार्वजनिक रूप से सिहोरा को जिला बनाने कावचन दिया था। समिति ने अपना संकल्प दोहराया कि वे इन सारी घोषणाओं के कार्यक्रमों में उपस्थित स्थानीयनेताओं के घर प्रदर्शन के अपने निर्णय पर कायम है और सभी लोगों के घर प्रदर्शन के बाद 6 जून को विशालप्रदर्शन एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा ।समिति ने पुनः दोहराया कि सिहोरा जिला बनने तक उनकाआंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को हुए प्रदर्शन में समिति के विकास दुबे,अनिल जैन,संतोष पांडे,श्याम मिश्रा,मालवीय,नीतेशखरया,रामजी शुक्ला,कंचन सेठ,आशीष व्योहार,रमा चौरसिया,प्रदीप दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,मथुराउपाध्याय,नरेंद्र गर्ग,आशीष भार्गव,अनिल कुररिया,सुशील जैन,संतोष वर्मा,संजय पाठक,नीरज गौतम,सुशीलकाछी,सानू गौतम निसार अहमद जितेंद्र श्रीवास अनिल खंपरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
अगला प्रदर्शन 24 को –
समिति ने घोषणा की कि अब आगामी 24 मई को मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल के निवास पर प्रदर्शन कियाजावेगा।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट


