
*कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिलेवासियों से की*, *अपील माकड्रिल पूर्वाभ्यास की सामान्य प्रक्रिया है*।*इसमें कोई पैनिक न करें और किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर भी ध्यान* *न दें*
*दिनांक 07.05.2025*
1. *आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्तरखने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 मई 2025 को सायं 4.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक “माकड्रिल” कियाजायेगा. माकड्रिल के दौरान कटनी शहर के पूर्व चयनित स्थान पर एक नियत अंतराल पर आपातकालीनस्थितियां निर्मित की जायेंगीं*.
2. *लगभग 7.30 बजे से 7.42 मिनिट तक ब्लैकआउट किया जायेगा. ब्लैक आउट प्रारंभ करने के लिये रैड अलर्टसाइरन (कम ज़्यादा आवाज़ में) दो मिनिट तक बजाया जायेगा*.
3. *रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करनाहोगा.*
4. *सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइटको भी बंद रखा जायें.*
5. *7.42 बजे ग्रीन अलर्ट साइरन (एक समान आवाज़ मे) बजेगा. ग्रीन अलर्ट साइरन “आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं*.
6. *नागरिकों से अनुरोध है कि माकड्रिल पूर्वाभ्यास की एक सामान्य प्रक्रिया है. अतः कोई पैनिक न करें औरअफ़वाहों पर ध्यान न दें*
7. *माकड्रिल के दौरान समस्त दैनिक गतिविधियाँ यथावत चालू रहेंगीं*
*दिलीप कुमार यादव*
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, कटनी


