Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

माध्यमिक शाला कौडिया में नवांकुर संस्था के संयोजन में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया

आज दिनांक 20/01/2023 को जन अभियान परिषद एवम् आनंदम टीम कटनी के संयुक्त तत्वावधान में शास मध्य शाला कौड़ीया में नवांकुर संस्था के संयोजन में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्री अनिल कांबले जी (जिला आनंदम समन्वयक), श्री डा तेज सिंह केशवाल जी (जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद कटनी), श्री चतुर्वेदी जी (एसडीओ, कृषि विभाग), श्री बालमुकुंद मिश्रा जी (ब्लॉक समन्वयक, जन अभियान परिषद कटनी), श्री अरविन्द शाह जी (ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद बहोरीबंद), श्री राजेश दुबे जी (प्राचार्य शास उच्च मध्य शाला कौड़िया), श्रीमति रुक्मणि मांझी (सरपंच, ग्राम पंचायत कौड़िया), ने आनंद को जीवन में कैसे बनाएं रखें पर अपनी राय दी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नवांकुर संस्था कौडिया के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चक्रवर्ती, सचिव अखिलेश यादव, सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र कुमार दाहिया, धनीराम लोधी (नवांकुर संस्था पटना), विनोद सिंह सैयाम (परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी बहोरीबंद) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री प्रदीप शर्मा जी, श्री मनमोहन बैरागी जी, श्री सुमित गर्ग जी,श्रीमति मनीषा कांबले जी, श्रीमति महरूननिशा अंसारी जी, श्रीमति स्मृति करपते जी (आनंदम टीम कटनी) , अतुल जैन जी (शिक्षक), लकी गुप्ता जी, श्रीमति शिखा दुबे ,श्रीमति राजकुमारी मिश्रा, श्रीमति मीना गुप्ता, श्रीमति आशा चौधरी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), आशा, सहायिका, स्वा सहायता समूह की महिलाएं ग्राम के गणमान्य नागरिक एवम् स्कूल के छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्टर

Related posts

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥

News Team

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने कटनी तहसील कार्यालय में दी दविश

News Team

ग्राम सकरवारा-नैगांव मार्ग में अनियमितता की कलेक्टर ने कराई जांच

News Team