
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत में पदस्थ उप यंत्री की कमीशनखोरी एवं भ्रष्टाचारी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। जिस पर ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनों के द्वारा संबंधितविभाग के पदाधिकारी को शिकायत की जाती है ।जिस पर विभाग द्वारा पत्राचार कर जांच की कार्यवाही करने कानाटक किया जाता है। किंतु सक्रिय एवं कारगर कार्यवाही नजर नहीं आती ,ऐसे ही मामले जनपद पंचायतबहोरीबंद में आते रहते हैं। विभाग द्वारा पत्र तो जारी किए जाते हैं। किंतु निर्धारित अवधि में जवाबी कार्यवाही नहोने पर इनके द्वारा स्मरण पत्र न देकर कार्यवाही को शून्य कर दिया जाता है, जिससे विभाग की उदासीनता स्पष्टनजर आती है ,जांच के संदर्भ में एक पत्र उपयंत्री सुशील साहू को 8.7.2024 को दो दिवस का समय देकर जारीकिया गया था। इस उद्देश्य से की समय अवधि पर जवाब तलब होने की स्थिति में जांच की कार्यवाही पूर्ण की जासके ,किंतु आज दिनांक तक उप यंत्री द्वारा पत्र के जवाब में किसी भी प्रकार की कोई जवाबी गतिविधि नहीं कीगई, इस पर विभाग द्वारा सक्रिय कार्यवाही ना किया जाना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में किए गए बंदर बांट को स्पष्टकरता है ।चयनित हुए प्रतिनिधियों के बीच दबी आवाज में हमेशा यह चर्चा होती है, की उप यंत्री सुशील साहू द्वाराकिसी भी कार्य के मूल्यांकन के नाम पर 5 से 15% तक की राशि ली जाती है ,ना देने पर मूल्यांकन लंबित रखाजाता है, एवं प्रतिनिधियों को आर्थिक क्षति झेलनी पड़ती है, किंतु प्रतिनिधि इन बातों को उजागर करने में सुशीलसाहू की दबंगई के सामने डरते हैं, और अपनी बात जनता के सामने नहीं रख पाते।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट


