
भारतीय जनता पार्टी, बहोरीबंद मण्डल में आज भाजपा की संपूर्ण कार्यकारिणी की विधिवत् घोषणा की गई।
मण्डल अध्यक्ष लोकेश व्यौहार ने आज कटनी जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी जीसे मुलाकात की।
विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी के अवलोकन पश्चात् जिलाध्यक्ष श्री दीपक जी की अनुशंसा पर लोकेशव्यौहार ने भाजपा बहोरीबंद मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी, मण्डल कार्यसमिति और मण्डल विशेष आमंत्रितसदस्य समिति की सहर्ष घोषणा की। जिला कार्यालय में, माधव पटेल जी, संजय पांडे जी, सीताराम पटेल जी, अमित गुप्ता जी, मुकेश पाठक जी, और आकाश यादव जी भी साथ रहे।
उक्त अवसर पर, विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे जी, प्रकाश गुप्ता जी, सुनील रत्नम जी, लल्लन सिंह जी, मुन्नासोनी जी, रवि पांडे जी, अमित गुप्ता जी, वीरेंद्र गुप्ता जी ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


