
कोठी गांव के पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों से करेंगें संवाद*
कटनी (25 फरवरी) – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गुरुवार 27 फरवरी को कटनी जिले के विकासखण्ड ढीमरखेड़ा केकोठी गांव के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगें।
राज्यपाल श्री पटेल का शुक्रवार को प्रात: 9 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9:20 बजेकटनी जिले के दादर सिहुड़ी हेलीपैड पर आगमन होगा। हेलीपैड से श्री पटेल प्रात: 10:20 बजे कार द्वारा कोठी गांवपहुँचेंगें। यहां वे प्रातः 10:20 बजे से प्रात: 11:25 बजे तक पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से संवादकरेंगें। तदुपरांत वे यहां हेलीपैड दादर सिहुड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 11:40 बजे उमरिया जिले के भरौला हेलीपैड केलिये प्रस्थान करेंगें।

