


वैदिक मंत्र उपचार के बीच विधि विधान से विवाह हुआ संपन्न*
*अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार झा ने नवयुग जोड़ों कोदांपत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दी*
➡️बहोरीबंद जनपद पंचायत कार्यालय के अंतर्गत मरही माता प्रांगण में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाहयोजना के अंतर्गत 22 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना ,जहां आज का नजारा, अन्य दिनों की अपेक्षा अलग रहा,महा उत्सव के माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों की चहल–पहल बनी रही ।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार झा ने वर वधु कोउनके सुखद दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता रमेश मेहरा एवं जनपदसदस्य गण भी इस आयोजन में सहभागी बने। इस दौरान प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहारस्वरूप 49000 का चेक प्रदान किया गया ।इस मौके पर वर वधु को भोजन के लिए लंच के पैकेट दिए गए, इसकार्यक्रम में उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक झा, पंचायतइंस्पेक्टर विनोद तिवारी, आमोद तिवारी, राकेश रजक, नवीन साहू ,सहायक यंत्री
अरविंद पटेल ,उप यंत्री सुशील साहू ,धीरेंद्र मिश्रा ,आदर्श वेश, नीरज तंतुवाय ,जनप्रतिनिधि सुनील रत्नम ,सोनमचौधरी, राजेश चौधरी ,गोलू सेंगर, प्रकाश गुप्ता, सोम शेखर तिवारी, राजू यादव एवं ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव,रोजगार सहायक रहे
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

