Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

रत्रि के समय ग्राम में निकलते हैं मगरमच्छ

➡️मगरमच्छों की निकलने से बच्चों एवं ग्रामीण जनों में दहशत का माहौलकटनी➖ तहसील ढीमरखेड़ा के अंतर्गत बरेहटा एवं कुंसारी दोनों गांव के अलग-अलग स्थानो में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों एंव बच्चों में दहशत का माहौल बना हुआ है ये गांव कटनी की ढीमरखेड़ा एवं जबलपुर की सिहोरा दोनों तहसीलों की सीमा में बसे है , बरेहटा के प्राथमिक शाला के पास तालाब में तीन दिनों से मगरमच्छ दिखाई देने से प्राथमिक शाला के बच्चों एवं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है पास के ही ग्राम कुंसरी से लगी हुई हिरन नदी में भी मगरमच्छ आते जाते देखा गया इसी प्रकार रात के समय भी ग्राम में मगरमच्छों को घूमते हुए पाया गया, ग्रामीणों की मदद से उन्हें फिर तालाब की ओर भगाया गया। एवं ग्रामीणों ने वीडियो भी शूट किया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मगरमच्छ रेस्क्यू के लिए कटनी एवं कुंडम से टीम उपस्थित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

बहोरीबंद में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित की गई आपदा प्रबंधन बैठक 

News Team

खनिज के अवैध उत्खननकर्ता के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

News Team

हनुमान जयंती के उपलक्ष में किया गया अखंड मानस पाठ 

News Team