Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

गणतंत्र दिवस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने हेतु वृद्धाश्रम के बुर्जुर्गो एवं बाल गृह के बच्चों को
एस.डी.एम एवं तहसीलदार नें दिया आमंत्रण पत्र

समारोह स्थल पर लानें व ले जानें हेतु जिला प्रशासन ने की वाहन की व्यवस्था

कटनी (24 जनवरी ) – गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को फॉरेस्टर प्लेग्राउण्ड में आयोजित होनें वाले कार्यक्रमों में जिले के वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को ससम्मान आमंत्रित किये जाने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा दिये गए है।
निर्देशों के परिपालन में एस.डी.एम कटनी प्रिया चंदावत एवं तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव व सच्चिनानंद त्रिपाठी द्वारा मंगलवार प्रातः बच्चन नायक आश्रम, दद्दा धाम आश्रम, आसरा बाल गृह आश्रम एवं आशा किरण संस्था पहुंचकर वहां के बुर्जुगों एवं बच्चों को जिला स्तरीय आयोजित होनें वाले मुख्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हेतु फॉरेस्टर प्लेग्राउण्ड में प्रातः 8ः30 बजे पहुंचनें का आग्रह किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के बुर्जुर्गो एवं बाल गृह के बच्चों को मुख्य कार्यक्रम स्थल फॉरेस्टर प्ले ग्राउण्ड तक लानें एवं कार्यक्रम स्थल से वृद्वाश्रम तथा बाल गृह तक वापस ले जानें हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था किये जानें के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

पिछड़ा वर्ग संयुक्त समिति की बैठक का हुआ आयोजन

News Team

10 दिन पहले कांग्रेस नेता ने चेताया था पर नगर निगम नहीं चेती

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने टीबी मुक्त कटनी बनाने दिलाई शपथ

News Team