Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मझगवा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण मे कलेक्टर को मिली खामियां

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा बड़वारा के प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी, अमांडी केन्द्र क्रमांक 1 मझगवां उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्थाएं पाये जाने पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी प्रभारी को बदलनें का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण पर गेंहूॅ उपार्जन केन्द्र मझगवां मे कलेक्टर श्री प्रसाद को असामयिक वर्षा से उपार्जित स्कंध को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं पाई गई। वहीं उपार्जन केन्द्र में भौतिक संसाधन पंखा, छन्ना, ग्रेडर और तौल कांटे आदि भी उपलब्ध नहीं मिले, गेंहॅू खरीदी भी निरंक पाई गई। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे को बदलकर यहां उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह को देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बड़वारा संदीप सिंह ठाकुर और खाद्य विभाग के मैदानी अधिकारी और सी.ई.ओ जनपद बड़वारा मौजूद रहे।

Related posts

6 जून को “सिहोरा जिला”के लिए आंदोलन का ऐलान

News Team

लाडली बहना ईकेवाईसी कार्य में लाएं तेजी कलेक्टर ने दिए आदेश

News Team

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग हैंड पंप उगल रहे पानी की जगह आग

News Team