Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

*मूंग एवं उड़द फसलों के उपार्जन के लिये पंजीयन प्रारंभ

केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना के तहत विपणन वर्ष 2024-25 के लिए मूंग एवं उड़द फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन 20 मई से प्रारंभ हो चुका है। जिले के किसान सहकारी समितियों, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं साइबर कैफे के माध्यम से आगामी 5 जून तक पंजीयन करा सकते हैं।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द उपार्जन हेतु 55 पंजीयन केन्द्र स्थापित किया है। कृषि विभाग के मुताबिक पंजीयन करने से पहले किसानों के आधार नंबर का वेरीफिकेशन लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जाना आवश्यक है। पंजीयन के समय किसानों को बैंक खाता नम्बर एवं आईएफएससी कोड की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। किसानों का पंजीयन भू अभिलेख में दर्ज खाता एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधारकार्ड में दर्ज नाम से होने पर ही हो सकेगा। सिकमी एवं बटाईदार श्रेणी के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर किया जाएगा। पंजीयन केन्द्र पर किसान को आधार संबंधी दस्तावेज, आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा सिकमी नामे की प्रति साथ में लेकर आना अनिवार्य है। किसान भाईयों से पंजीयन हेतु किसानों से आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखने की अपील की है।

Related posts

15 अगस्त की पावन पर्व पर कटनी के ब्यवसाई सुभाष चंद्र जैन जी के द्वारा बच्चों के विद्या अध्ययन के लिए स्कूलों में वितरण की गई सामग्री

News Team

खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी

News Team

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 10 सितंबर को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई

News Team