Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बड़गांव को उपतहसील बनाने की मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा पर हुआ अमल

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बड़गांव को उपतहसील बनाने किया आदेश जारी

कटनी।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कटनी जिले के बड़गांव को उपतहसील बनाने की,की गई घोषणा के परिपालन में कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार को राजस्व निरीक्षक मंडल बडगांव को विधिवत रूप से उपतहसील घोषित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नवगठित उपतहसील का मुख्यालय बड़गांव रहेगा। नवगठित उपतहसील बड़गांव का संचालन फिलहाल ग्राम पंचायत भवन के सामुदायिक भवन के हाल से किया जाएगा। इस नवगठित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार बड़गांव सप्ताह में दो दिवस राजस्व कार्यो का राजस्व नियमावली के अनुसार विधिवत निराकरण सुनिश्चित करेंगे । कलेक्टर श्री प्रसाद के आदेश के अनुसार  बड़गांव उपतहसील में 16 पटवारी हल्का और 32 गांव शामिल किए गए हैं। बड़गांव उपतहसील का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 16 लाख 51हजार 537 हेक्टेयर है। जबकि यहां की कुल जनसंख्या 37हजार535 है। 


            * उपतहसील बड़गांव में ये गांव हुये शामिल*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने नवगठित उप तहसील बड़गांव में जो 32गांव शामिल करने का आदेश जारी किया है, उनमें नयाखेड़ा ,गोदाना, कठौतिया ,भेड़ा, भदनपुर ,बड़गांव ,तिघराकला ,चरगवा, गुरजीकला, लालपुरा, गुरजीखुर्द ,बरगवां ,पाली ,अमगवां,घुमची ,नैगवा, सूखा, खुसरा, रमपुरा, कुड़ाई ,बकलेहटा ,कैना ,देवरीखुर्द ,बरजी, लाटपहाड़ी ,रुड़मूड़,भरतपुर, पटेहरा, खाम्ह, धौरसी,करहिया और मझगवां ग्राम शामिल हैं।
🖋️ कटनी से ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

*प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का आगमन गुरुवार को बहोरीबंद में*

News Team

कलेक्टर श्री यादव मंगलवार 24 सितंबर को विजयराघवगढ़ के संयुक्त तहसील भवन के सभाकक्ष में करेंगे जनसुनवाई

News Team

कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्कूलों को संवारने में योगदान देने वाले कर्मयोगी शिक्षकों से विकास गाथायें की आमंत्रित

News Team