Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

नहीं दिख रहा विद्युत समस्या का समाधान विधायक के मंसूवों से खिलवाड़

सब स्टेशन का कार्य चल रहा कछुए की चाल कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के ग्राम कुआं में क्षेत्र के चहेते विधायक प्रणय प्रभात पांडे द्वारा क्षेत्र की बिजली समस्या से निजात दिलाने 33 /11 केवी विद्युत सब स्टेशन का कार्य स्वीकृत कराकर क्षेत्रीय किसानों को विद्युत समस्या से निजात पाने पहल की गई उक्त कार्य का 28 3 2023 को क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा जी के अध्यक्षता में भूमि पूजन भी हुआ सब स्टेशन निर्माण का कार्य यूनिवर्सल पावर मुंबई कंपनी ने निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने निविदा पर लिया जिससे 18 गांव की विद्युत समस्या का समाधान होता और भी जगह सब स्टेशनके निर्माण कार्य से पूर्व कुआं सब स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया था किंतु सभी जगह के सब स्टेशन बनकर तैयार हो गए कुआं विद्युत सब स्टेशन के कार्य में गति नहीं दिख रही है इसके पीछे क्या कारण है इस संबंध में संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है जिससे अन्य दाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें देखने मिल रही है लगता है विद्युत विभाग के अधिकारियों को किसानों को लेकर कोई चिंता नहीं है एवं विधायक जी के प्रयास पर भी ध्यान नहीं है भूमि पूजन के दौरान ठेकेदार द्वारा 3 महीने में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था आज 14 महीना होने के बाद भी कार्य पर गति नहीं दिख रही है ऐसी स्थिति में कैसे होगा देश का विकास एवं शासन की मनसा जिसमें किसानों की आय दुगनी करने की मानसिकता से भारत सरकार कार्य कर रही है 🖋️राजनीति न्यूज़ इंडिया से संभागीय संवाददाता पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

रीठी तहसीलदार को 10 दिवस के अंदर पक्ष रखने का दिया समय➖ कमिश्नर श्री वर्मा राजस्व महाअभियान में रूचि नहीं ले रहीं थी तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया

News Team

ग्राम पंचायत सिंदूरसी में शुरू हुई जनसुनवाई ग्रामीणों में दिखा उत्साह

News Team

प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और तत्परता से हुआ सुरक्षित प्रसव

News Team