Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बड़वारा-मानदेय न मिलने से बिफरी आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व शासन प्रशासन की अनदेखी तथा आशा उषा कार्यकर्ताओं के साथ शोषण करने से आक्रोशित आशा उषा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश व्यापी विरोध स्वरूप सभी जिला कलेक्टरों को कोविड वैक्सीनेशन अभियान में इनके द्वारा सेवा देने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान न करने एवम कोविड वैकशीन के कार्य करबाने के बावजूद आशा उषा कार्यकर्ताओ को दी जाने वाली 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बन्द कर दी गई है जिसे अति शीघ्र चालू किये जाने कि मांग की हैं । इसी क्रम में मध्य प्रदेश की आशा उषा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा ठाकरे के निर्देशन में व सँगठन की प्रदेश महासचिव श्रीमती सीमा अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजनी सिंह के नेतृत्व में जिला की समस्त तहसील व ब्लाक अध्यक्षों की मौजूदगी में कटनी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपीं व शासन प्रशासन से आशा उषा कार्यकर्ताओं का लंबित मानदेय तत्काल प्रदान करवाने की मांग कीं मानदेय प्राप्त न होने कि दशा में आशा उषा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा जिस पर कलेक्टर के द्वारा मांगें पूरी करबाने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सघन जनसंपर्क नेशनल लोक अदालत संबंधित पंपलेट वितरित कर आमजनो को जागरूकता प्रचार प्रसार

News Team

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले मे फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

News Team

जिले में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

News Team