Friday, Apr 17, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी

रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जमा कराया गया 1.16 लाख रूपये का प्रशमन शुल्क*

कटनी – खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों पर जिला प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी और कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों से निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि भी जमा कराई जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश के बाद खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाकर अवैध परिवहन के एक प्रकरण पर अनावेदक से 1 लाख 16 हजार रूपये का प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है।

 खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार विगत 25 फरवरी 2024 को माधवनगर कटनी में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक एम.पी. 21 जी - 0822 डम्फर वाहन से अनावेदक परिवहनकर्ता वाहन चालक, संदीप यादव पिता बघ्घी यादव निवासी बसाड़ी तहसील बड़वारा, वाहन मालिक प्रवीण कुमार द्विवेदी निवासी बरही जिला कटनी द्वारा 8 धनमीटर रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जप्त करने की कार्यवाही की गई थी। 

 खनिज विभाग द्वारा गिट््टी के अवैध परिवहन के कृत्य पर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के नियम 19 के तहत कार्यवाही करते हुए 1 लाख 16 हजार रूपये का प्रशमन शुल्क अधिरोपित कर अनावेदक को प्रशमन शुल्क की राशि जमा करनें हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया गया। जिसपर अनावेदक द्वारा उपस्थित होकर प्रशमन शुल्क की जमा करनें की बात कही जाकर वाहन मुक्त करने का अनुरोघ किया गया। जिला खनिज अधिकारी द्वारा अनावेदक से प्रशमन शुल्क की राशि जमा कराई जाकर प्रकरण विधि संगत कार्यवाही हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

    कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के नियम 19 के तहत अनावेदक, परिवहनकर्ता द्वारा निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि 1 लाख 16 हजार रूपये जमा करनें के पश्चात वाहन मुक्त करने की कार्यवाही की गई है।

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन पर निकाला गया मशाल जलूस

News Team

पुलिस थानों की सीमा के युक्तियुक्तकरण प्रस्ताव से संबंधित आपत्तियां 12 जनवरी तक होगी आमंत्रित

News Team

शहडोल जिले के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के| जिला अध्यक्ष| ओमकार सिंह और जैतपुर ब्लॉक| अध्यक्ष| रवि नारायण| और प्रदेश अध्यक्ष| अनुराग भार्गव जी|के गरिमामई मौजूदगी में|

News Team