Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

स्लगसम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाये जाने के विरोध में काली पटटी बांधकर विशाल मौन रैली एवम बाकल बन्द का आयोजन

बाकल । जैन समाज के 20 तीर्थंकरों एवम अनंतों मुनिराजों की निर्वाण भूमि शास्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के विरुद्ध देश भर में जैन समाज शांति पूर्वक आंदोलन कर रही है। विश्व भर की जैन समाज की मांग है कि इस सिद्ध भूमि को पर्यटक स्थल अधिसूचित सम्बन्धी आदेश वापिस लिया जाकर, इसे पूर्णतः पावन, पवित्र स्थल घोषित किया जावे।
इसी क्रम में वाकल में भी आज बुधवार को सकल दिगम्बर जैन समाज ,तारणतरण जैन समाज सकल जैन समाज सिहुँडी,खुर्सी ने एक मौन जुलूस के रूप में नगर के बिभिन्न मार्गों से होते हुए नायव तहसीलदार ऋषि गौतम को राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। जैन समाज के साथ अन्य सभी समुदाय/सम्प्रदाय /संगठन के लोग एवम जन प्रतिनिधि भी इस आंदोलन में साथ रहें। आज स्थानीय व्यापारियो ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भी अपना विरोध किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन समाज अध्यक्ष जीवनधर मोदी तारण तरण जैन समाज अध्यक्ष दिनेश जैन कैसियर दिगंबर जैन महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा मोदी तारण तरण जैन महिला नवरत्न मंडल अध्यक्ष सारिका जैन, सहित युवा मंडल समाज के सभी महिला परसों ने मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर मोन जुलूस निकाला जुलूस का संचालन विमल सिंघई युवा मंडल केसमस्त सदस्य तथा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वालबम्हचारी ज्ञानानंदजी महाराज नरेंन्द्र सिघई जीवनधर मोदी अंशुल सिघई ,पुष्पेन्द्र मोदी , अजय अहिंसा विमल सिघई पुष्पकुमार जैन,संजय सिंघई, सुरेश चंद जैन अशोक सिंघई वीरेंद्र सिंघई राजेन्द्र सिघई मनोज मोदी पवन मोदी ,संजय मोदी मुकेश सराफ स्वप्निल साहूकार विमल सिंघई आनंद जैन शिखरचंद जैन अनिल सिंघई रमेश जैन डा मुकेश जैन अनिल मोदी अमित महावीर आकाश जैन अनुराग जैन विवेक जैन अभय जैन मनोज जैन मंजू सुमेर जैन रमेश चंद जैन,नरेश जैन मनीष जैन जितेन्द्र मोदी,संजय समर्थ,वीरेन्द्र सिघई पदम चंद जैन, विजय सिघई,सुरेश चंद सिघई ,जयकुमार जैन,संतोश जैन सहित महिला मंडल बालिका मंडल युवा मंडल की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

उर्वरक विक्रय केन्द्रों में खाद उपलब्धता का नियमित निरीक्षण नहीं करने और कर्मचारियों की केन्द्रवार डियुटी नहीं लगाने पर तीन अधिकारियों को नोटिस जारी

News Team

कटनी माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

News Team

ग्राम खाम्हा की एनेमिक गर्भवती महिला को बचाने आगे आया प्रशासन

News Team