Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने युवा मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को देखा

मतदान कर्मियों ने यहां की सुविधाओं के प्रति जताई खुशी

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने गुरूवार को प्राथमिक शाला झिंझरी स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 243 में बने युवा मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों से चर्चा की, यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस पर यहां के पीठासीन अधिकारी सोमनाथ पटेल ने मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए की गई बेहतर सुविधाओं की जानकारी दी। यहां ठहरे मतदान कर्मियों के लिए कूलर, पंखे के साथ – साथ साफ – सुथरा शौचालय और शीतल पेयजल की उपलब्धता पर मतदान कर्मियों ने खुशी जाहिर की।

इस मतदान केन्द्र में तैनात  मतदान दल के सभी कर्मी युवा है और 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान कराने उत्सुक और रोमांचित है। युवा मतदान केन्द्र मे पी-1 के रूप मे विशाल मूलचंदानी, पी-2 चन्द्रकांत झारिया, पी-3 आशीष मिश्रा नियुक्त है।

Related posts

गेहूं से लोड ट्रक ने मकान को किया छतिग्रस्त

News Team

बिना लाइसेंस के चल रही बरगवा के चक्रवर्ती ब्रदर्स फ्रूट और गोल बाजार के संजय सेल्स के लिए गये नमूने

News Team

आग्नेय शस्त्रों को थानों में जमा से छूट संबंधी आवेदनों का निराकरण72 घंटे के भीतर करेगी स्क्रीनिंग कमेटी

News Team