Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी के समाज सेवी सुभाष ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री सुभाष चंद्र जैन एवं उनके पुत्र शुभम जैन के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों को वितरित किया गया पुरस्कार

कटनी 26 जनवरी 2024 को कटनी के समाज सेवी सुभाष ट्रांसपोर्ट संचालक श्री सुभाष चंद्र जैन एवं उनके पुत्र शुभम जैन के द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार विधानसभा बहोरीबंद क्षेत्र में आने वाली शालाओं को प्राथमिक शाला स्लीमनाबाद कोहका, प्राथमिक शाला छपरा, प्राथमिक शाला रामपुर निमास, एवं प्राथमिक शाला घुटेही मैं पढ़ने वाले बच्चों को पेन कॉपी आदि सामग्री का वितरण किया गया घुटेही प्राथमिक शाला मैं मंचीय कार्यक्रम के दौरान शाला के शिक्षकों के द्वारा शाला
मे फरसीकरण ,बाउंड्री सेट, सीलिंग फैन, जैसी समस्याओं से अवगत कराया , ट्रांसपोर्ट संचालक ने पढ़ने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए सभी मांगों को पूर्ण करने की बात अपने सहयोगी ललित तिवारी को कहा जो समय सीमा पर पूर्ण करने कहां गया श्री शुभम जैन ने अपने उद्बोधन में कहा बच्चे देश का भविष्य है अगर ये आगे बढ़ेंगे तो देश समाज विकास करेगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शुभम जैन, ललित तिवारी, विजय शंकर मिश्रा, गोलु दुबे, टिंकू मिश्रा, शिक्षक गण एवं ग्राम के लोगों की उपस्थिति सराहनी रही
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

SBP विद्या मंदिर मोहाई मै आयोजित हुआ वार्षिक महोत्सव

News Team

नहीं दिख रहा विद्युत समस्या का समाधान विधायक के मंसूवों से खिलवाड़

News Team

झिंझरी जेल में बंदी भाईयों को सहजयोग मानव में कुंडलिनी जागरण साक्षात्कार कराया गया

News Team