Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के प्रांतीय कार्यालय में आन वान शान से फहराया तिरंगा

जिला कटनी/ भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वें गणतंत्र दिवस पर तिलक काॅलेज रोड स्थित जाग्रति काॅलोनी पर सर्वधर्म जनसेवा समिति प्रांतीय कार्यालय में वरिष्ठ फॉरेस्ट रिटायर अखिलेश तिवारी ,समाजसेवी रेल्वे रिटायर बाबू सिंह चौहान एंव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रिटायर शिक्षक महेंद्र कुमार तिवारी अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा सर्वधर्म जनसेवा मंच युवा प्रदेश प्रभारी आंनद अंशुल तिवारी सहित कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका और संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सर्वप्रथम मां भारतीय एंव मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आन वान शान के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए गुब्बारे छोडे गये और राष्ट्रीय गान गाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन शेर सिंह शुभम द्वारा रोली तिलक बैच लगाकर सम्मानित किया इस पुनीत अवसर पर अतिथियों ने अपने परिवार समाज और देश हित में कार्य करने आवाह्न किया गया समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने वीर जांबाज सपूतो को सत सत नमन करते उन्हे भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चे अर्जित तिवारी, देव ,अंश तिवारी तिवारी द्वारा श्रीगुरू वंदना और भारत माता के जयकारे लगाये कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग गोलू,मनीष, रामरतन, राजन,शिवराज जय सिंह, नरेन्द्र विपिन सचिन रावेन्द सतेन्द सिंह इत्यादि छात्रों की उपस्थित रही
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

बहोरीबंद विधानसभा के विधायक कार्यालय में की गई त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला की बैठक

News Team

बहोरीबंद जनपद पंचायत के आधार केंद्र में मची लूटमार

News Team

10 दिन पहले कांग्रेस नेता ने चेताया था पर नगर निगम नहीं चेती

News Team