Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री यादव पहुंचे गैतरा गांव

जिला स्तरीय पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता शिविर में हुये शामिल*

कटनी ।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव विकासखंड कटनी के ग्राम गैतरा में आयोजित जिला स्तरीय पशुपालन एवंपशु कल्याण जागरूकता शिविर में  पहुंचे। इस दौरान एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, उपसंचालक पशुपालन एवंडेयरी विकास डॉ आर के सोनी भी मौजूद है।

कलेक्टर श्री यादव ने यहां जागरूकता शिविर में पशुपालकों से चर्चा कर  शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने काआग्रह किया । शिविर में  निःशुल्क पशु उपचार, रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, खुरपका मुंहपका ,एफ एम डी रोग, काटीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही कुत्तों में रेबीज रोग का टीकाकरण और बैलों का बधियाकरण एवं गायों में कृत्रिमगर्भाधान कार्य भी शिविर में किया जा रहा है। 

पशुओं के कल्याण हेतु पशुपालकों की जागरूकता गोष्ठी का भी   आयोजन जारी है।

Related posts

कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र

News Team

निगमायुक्त श्री दुबे ने देर रात कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

News Team

बुलेरो और स्कूटी की जोरदार टक्कर
➡️ 40 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत

News Team