Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

7 फायर ब्रिगेड वाहनों के द्वारा बुझाई जा रही आग

माधव नगर थाना क्षेत्र के बरगवां में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और फैक्ट्री मालिक को भी बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि यह फैक्ट्री गुरुनानक प्लास्टिक फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है। सुबह अचानक फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुआं निकलने लगा था। आग किन कारणों से लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अब फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री बंद थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम प्रिया चंद्रावत, सीएसपी विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है फैक्ट्री बंद थी जिसके चलते कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

ग्राम सकरवारा-नैगांव मार्ग में अनियमितता की कलेक्टर ने कराई जांच

News Team

रिमझिम बारिश के बीच किसानो की बुवाई का जायजा लेने पहुंचे कटनी कलेक्टर

News Team

कलेक्टर ने किया वेंकट लाइब्रेरी का निरीक्षण
➡️पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए निगमायुक्त को दी शाबाशी
छात्रों ने बजाई ताली
➡️प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी पठन सामग्री की पेनड्राइव करी भेंट

News Team