Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर करेंगे विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों और कार्यों की समीक्षा

कटनी। जिले में विद्युत संबंधी समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर की जा रही कार्यवाहियों की कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा समीक्षा की जायेगी। जिसके लिए कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता में जिले के विद्युत विभाग के अधिकारियों की एक वृहद बैठक का आयोजन सोमवार 31 जुलाई की शाम 5 बजे स्थानीय कलेक्टर सभागार में किया गया है। जिसमें कलेक्टर श्री प्रसाद दजिले में विद्युत आपूर्ति और उससे जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों और कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इन बिंदुओं की होगी समीक्षा
जिले के सभी विद्युत संभाग वृतों अंतर्गत विद्युत आपूर्ति की कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा वृतवार समीक्षा करने के साथ साथ जिले में ट्रांसफार्मर्स की स्थिति, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापना, ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस संबधी कार्यों की जानकारी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्युत लाइन विस्तार संबंधी कार्यों, विद्युत वितरण केंद्रों में संधारण संबंधी नवीन कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों और उनके निराकरण, बकाया बिलों के भुगतान संबंधी कार्यवाहियों और बिलों में सुधार संबंधी शिकायतों के निराकृत करने जारी कार्यवाहियों की भी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर श्री प्रसाद इसके अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा कर उनकी समीक्षा करेंगे। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कटनी सहित जिले के सभी वृतों के कार्यपालन अभियंता सहित ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

News Team

लाडली बहना ईकेवाईसी कार्य में लाएं तेजी कलेक्टर ने दिए आदेश

News Team

ग्राम सकरवारा-नैगांव मार्ग में अनियमितता की कलेक्टर ने कराई जांच

News Team