Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर स्लीमनाबाद में पहुंचा फायर ब्रिगेड वाहन

चौबीसों घंटे तैनात और उपलब्ध रहेगा फायर ब्रिगेड वाहन

कटनी – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश पर पुलिस थाना स्लीमनाबाद परिसर मे 24 घंटे फायर ब्रिगेड वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। इस वाहन द्वारा जिले के ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद के अग्नि दुर्घटना के मामलो पर त्वरित नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही स्लीमनाबाद की सभी तहसीलों से समान और केन्द्रीय स्थिति की वजह से यहां से कम समय पर फायर ब्रिगेड वाहन ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद और बहोरीबंद के गांवों में पहुंचाया जा सकेगा। स्लीमनाबाद पुलिस थाना में फायर बिग्रेड नगर निगम कटनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

ग्रीष्म ऋतु में जंगल, आबादी क्षेत्र एवं खेत खलिहानों सहित अन्य स्थलों में अग्नि दुर्धटना के संभावनाओं के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद ने एहतियातन सावधानी और सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

Related posts

गेहूं से लोड ट्रक ने मकान को किया छतिग्रस्त

News Team

बहोरीबंद को जिला बनाने उठी मांग,,*

News Team

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने कटनी तहसील कार्यालय में दी दविश

News Team