Wednesday, Jun 10, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला हवलदार, जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या की आशंका*

पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला हवलदार, जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या की आशंका*
लोकेशन➖ कटनी/ ढीमरखेड़ा
➡️कटनी जिले के कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ एक हवलदार का शव पुलिस क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उमरियापान थाना क्षेत्र में बने पुलिस क्वार्टर में रहने वाले सत्येन्द्र शुक्ला कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पदस्थ थे। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भेजा था। जिसके बाद वो कुठला थाने में ड्यूटी करने चले गए। ड्यूटी के बाद सत्येन्द्र शुक्ला उमरियापान स्थित अपने क्वार्टर चले गए। रविवार को जब उनका परिवार माधवनगर से उमरियापान पहुंचा तो घर के अंदर दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से उनका शव लटका हुआ मिला।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कांग्रेस का विशाल जनाक्रोश आंदोलन

News Team

सडीएम संघमित्रा गौतम ने विजेता पंच सरपंच एवं जनपद सदस्यों को वितरित किए प्रमाण पत्र

News Team

कलेक्टर ने रीठी पहुंच कर किया राजस्व महाभियान की समीक्षा

News Team