Wednesday, Jun 10, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

शासकीय उचित मूल्य दुकानों के2 विक्रेताओं पर एफ आई आर कराने दिए निर्देश

कलेक्टर ने अनियमितता बरतने वाले दो शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के दिए निर्देश *

कटनी ( 26 जुलाई ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने बहोरीबंद क्षेत्र की दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं द्वारा गंभीर अनियमितता बरतने और अपयोजन करने पर एफ. आई. आर. दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जिन दो शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं के विरूद्ध एफ. आई. आर. दर्ज कराई जाएगी। उनमें शासकीय उचित मूल्य दुकान सिंहुड़ी बाकल के विक्रेता रामनाथ पटेल और पटीराजा दुकान के विक्रेता गंगाराम पटेल शामिल हैं। इन दोनों दुकानदारोे की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पियुष शुक्ला द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर जांच किये जाने पर खाद्यान सामग्री का वितरण हितग्राहियों को नहीं कर खुर्द-बुर्द किये जाने का मामला पता चला। शासकीय उचित मूल्य दुकान सिंहुड़ी (बाकल) में गेहूं 115.77 क्विंटल, चावल, 146.02 क्विंटल, नमक 11.59 क्विंटल और शक्कर 0.08 क्विंटल अपयोजित सामग्री पाई गई। जिनका कुल मूल्य 7 लाख 51 हजार 465 रूपये है। संबंधित विक्रेता रामनाथ पटेल से इस राशि की वसूली की जाएगी।
इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान पटीराजा की जांच के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला को भौतिक सत्यापन में गेहूं 87.28 क्विंटल, चावल 270.031 क्विंटल, नमक 6.86 क्विंटल, शक्कर 0.29 क्विंटल और मूंग 5.36 क्विंटल कम पाई गई। इस सामग्री का अपयोजन विक्रेता गंगाराम पटेल द्वारा किया गया। जिसका मूल्य 9 लाख 94 हजार 429 रूपये है।
जांच प्रतिवेदन के माध्यम से कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने तत्काल दोनो विक्रेताओं के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश के तहत पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

हनुमान जयंती के उपलक्ष में किया गया अखंड मानस पाठ 

News Team

बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल ने पुनः जनपद अध्यक्ष के रूप मैं पदभार ग्रहण किया l 

News Team

15 अगस्त की पावन पर्व पर कटनी के ब्यवसाई सुभाष चंद्र जैन जी के द्वारा बच्चों के विद्या अध्ययन के लिए स्कूलों में वितरण की गई सामग्री

News Team