Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कटनी ➖बहोरीबंद –

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बहोरीबंद तहसील के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
दिए आवश्यक निर्देश

जिला कटनी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 3 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए हैं मतदान को लेकर जिला कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं
➡️ दिनांक 3/6 /2022 को जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कटनी पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन के साथ बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और आवश्यक व्यवस्था देखी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सिंदूर सी बहोरीबंद तमुरिया हथियागढ़ एवं अमरगढ़ में पंचायत निर्वाचन के लिए चयनित केंद्रों का निरीक्षण किया श्री जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मतदान केंद्रों में आवश्यक सुधार मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग दुरुस्त कराने बिजली एवं पेयजल आदि की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने एवं आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया
🖋️कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

असंतुलित होकर ट्रक पलटा | कटनी |

News Team

बहोरीबंद ग्राम पंचायत सरपंच पद पर की सबसे कम उम्र बेटी बनी उम्मीदवार

News Team

कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत सागरपुल के पास लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

News Team