Thursday, Sep 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कांग्रेस का विशाल जनाक्रोश आंदोलन

बहोरीबंद।विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में 20 फरवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे . विशाल जनाक्रोश आंदोलन किया जा रहा जिसमे भाजपा सरकार के विरोध में बढ़ रही महंगाई एवं भ्रष्टाचार तथा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन में मुख्य रूप से भाजपा की वादा खिलाफी , नर्मदा का जल नहीं मिलने, बढ़े बिजली बिल, जले ट्रांसफार्मर, पीने के पानी की किल्लत, बेरोजगारी के चलते पलायन, भ्रष्टाचार, डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी, महंगाई एवम क्षेत्र में कोई उद्योग नहीं लगने जैसे मूल मुद्दों को लेकर यह जनाक्रोश आंदोलन किया जा रहा है।रविवार को पूर्व विधायक कुवँर सौरभ सिंह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नुक्कड़ सभा तथा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।वहीं पिछले कुछ दिनों से पूर्व विधायक श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर जनता से आंदोलन में सहयोग की अपील की है तो वहीं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

सडीएम संघमित्रा गौतम ने विजेता पंच सरपंच एवं जनपद सदस्यों को वितरित किए प्रमाण पत्र

News Team

असंतुलित होकर ट्रक पलटा | कटनी |

News Team

बहोरीबंद ग्राम पंचायत सरपंच पद पर की सबसे कम उम्र बेटी बनी उम्मीदवार

News Team