Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत् सेवढ़ा में आयोजित हो रही है विभिन्न गतिविधियां

दतिया।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा फहरायें जाने हेतु जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन सामान्य को अपने घरों पर झण्ड़ा फहराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और झण्ड़े के महत्व को बताया जा रहा है। इसी कढ़ी में अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी सेवढ़ा अनुराग निगवाल के नेतृत्व में सेवढ़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें तिरंगा बाईक रैली, तिरंगा यात्रा जैसे अनेकों कार्यक्रम किए गए। अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।रैली में जनता से अपील की गई कि वह अपने-अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरायें।

Related posts

माँ पीताम्बरा जयंती दतिया गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दतिया को जाने क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

News Team

रोट्रेक्ट क्लब दतिया द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क पेयजल वितरण किया गया।

News Team

दतिया-ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुमशुदा लड़कों को कोतवाली पुलिस ने किया दस्तयाब

News Team