Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वालो को प्रोत्साहित करने कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कटनी (3अप्रैल) कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिला हितग्राहियों के आवेदनों केपंजीयन और ई-केवायसी का कार्य अनवरत जारी है। योजना के अंतर्गत 2 अप्रैल को जिले के विकासखंडों में सर्वाधिक पंजीयन करने वाली टीम को सम्मानित करने के कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर बेहतर कार्य करने वाले पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं नोडल अधिकारियों को सराहनीय कार्य करने पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्य की लय और गति में निरंतरता बरकरार रखने कहा है।

इन्हें किया गया सम्मानित

कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सराहनीय कार्य हेतु जिन्हे सम्मानित किया है ,उनमें जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत कुठिया महगवां के सचिव राममित्र पटेल, बहोरीबंद की ग्राम पंचायत खमरिया के सचिव महबूब शाह, रीठी की ग्राम पंचायत खमरिया एक के सचिव दिनेश पटेल एवं ग्राम रोजगार सहायक अशोक यादव, विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत सलैया कोहारी की सचिव प्रभावती पटेल एवं रोजगार सहायक दिनेश पटेल, ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरिया पान के सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया तथा नोडल मनीष हल्दकार सहित जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पडुआ की सचिव प्रियंका मिश्रा शामिल है।

विदित हो की रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वर्चुअली समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आवेदनों के पंजीयन में सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किए जानें के निर्देश प्रदान किए गए थे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन और ई-केवायसी कार्य में लगे सभी लोगों से मिशन मोड में कार्य करने का आग्रह किया है।
🖋️ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन

News Team

राज्यपाल के स्लीमनाबाद अल्प प्रवास पर कलेक्टर श्री यादव और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

News Team

झिंझरी जेल में बंदी भाईयों को सहजयोग मानव में कुंडलिनी जागरण साक्षात्कार कराया गया

News Team