Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

जनसुनवाई (स्थानीय समाधान) की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रसूति सहायता योजना की शिकायत में गलत निराकरण दर्ज करने व सहकारिता विभाग की शिकायतों में स्पष्ट जवाब दर्ज न करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश

कटनी( 31 जनवरी )- जनसुनवाई (स्थानीय समाधान) की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत द्वारा की किया गया। जिसमें रेंडमली 80 शिकायतों का चयन किया गया था। चयनित शिकायतों में 50 शिकायतें संतुष्टि से बंद, 01 मांग क्लोजर तथा तथा 29 शिकायतें लंबित रही। लंबित शिकायतों का अंतिम चयन कर शिकायतकर्ता एवं विभागीय अधिकरी की उपस्थिति में सीईओ जिला पंचायत कटनी श्री गेमावत द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रसूति सहायता योजना की 01 शिकायत में हितग्राही को राशि प्राप्त हो जाने पर शिकायत संतुष्टि से बंद हुई, किन्तु 01 शिकायत में गलत निराकरण दर्ज करने पर बीएमओ बडवारा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने तथा सीएमएचओ को निराकरण का परीक्षण कर पोर्टल में दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये। खाद्य विभाग की 01 शिकायत संतुष्टि से बंद तथा 01 शिकायत में शिकायत को संतुष्टि से बंद कराये जाने के निर्देश दिये गये।

मनरेगा योजना की 08 शिकायतों में मजदूरी की राशि प्राप्त हो जाने से शिकायतें संतुष्टि पूर्ण बंद हुई। राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों में स्पष्ट निराकरण दर्ज किये जाने तथा उक्त निराकरण से आवेदक को सूचित किये जाने के निर्देश दिये गये। पंचायती राज की सामग्री भुगतान की लंबित शिकायतों में 02 शिकायतें संतुष्टि से बद तथा लंबित शिकायतों में स्पष्ट निराकरण दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये। 

जिला अस्पताल की जननी सुरक्षा योजना की लंबित शिकायतों के निराकरण में एल-1 अधिकारी सिविल सर्जन द्वारा स्वयं शिकायतों को नहीं देखा जा रहा है, अतः स्वयं शिकायतों को देखा जाकर निराकरण कराये जाने तथा भविष्य में पुनरावृत्ति न हो उक्त संबंध निर्देश दिये गये। सहकारिता विभाग की 03 शिकायतें सतुष्टि सें बंद तथा 03 लंबित शिकायतों में स्पष्ट जवाब दर्ज न करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर आज ही निराकरण प्रतिवेदन प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।
जननी सुरक्षा योजना में अतुल राज मिश्रा की लंबित शिकायत में 1400 रुपये की राशि प्राप्त हो जाने पर आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया ।
🖋️ कटनी से ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

नाली निर्माण कार्य चल रहा गुणवत्ताहीन ,इंजीनियर की मिली भगत से सरपंच लग रहे शासकीय राशि पर पलीता

News Team

जिला प्रशासन ने हटाया नजूल भूमि से अतिक्रमण*

News Team

ग्रामो की सड़के हुई चकनाचूर
नहीं लग पा रही रोक

News Team