Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

मरीजों को हो रही असुविधा पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान

पीएचसी बचैया में स्टाफ नर्स कराई गई उपलब्ध

कटनी। बहोरीबंद तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया में स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में पदस्थ स्टाफ नर्स को आगामी आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया में कार्य संपादित करने आदेशित किया गया है।
पीएचसी बचैया में मरीजों को हों रही थी असुविधा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया में समस्त नर्सिंग स्टाफ के संविदा नर्स होने और हड़ताल पर जाने के कारण केंद्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विपरित असर परिलक्षित हो रहा था। जिससे सुरक्षित मातृत्व को लेकर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस विसंगति को तत्काल दूर करने मेडिकल ऑफिसर पीएचसी बचैया द्वारा सीएमएचओ कटनी को पत्र लिखकर अपनी परेशानी से अवगत कराया गया था।
जानकारी लगते ही कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए निर्देश
इस संबंध में जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया को पीएचसी बचैया में स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर एक स्टाफ नर्स की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में सीएमएचओ डॉ मुड़िया द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में पदस्थ स्टाफ नर्स मीना पटेल को आगामी आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचैया में नर्सिंग संबधी कार्य संपादित करने आदेशित किया गया है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

ई-आफिस कार्यप्रणाली के मामले में कटनी प्रदेश के 10अग्रणी जिलों में शामिल* 

News Team

समाजसेवियों द्वारा समाज में तीव्रता से बढ़ रहे नशे के खिलाफ जन जागरण का किया आवाहन

News Team

कलेक्टर श्री यादव ने महानदी पुल पर बेरीकेट्स न बनाकर गड्ढ़ा खुदवाने वाले कार्यपालन यंत्री व अनुविभागीय अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु भेजा अपर मुख्य सचिव को प्रस्ताव

News Team