Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
विजय जी अड़ीचवाल

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

आज मङ्गलवार, आश्विन शुक्ल द्वितीया तिथि है।
आज हस्त/ चित्रा नक्षत्र, “राक्षस” नाम संवत् 2079 है।
👆 ( उक्त जानकारी उज्जैन के पञ्चाङ्गों के अनुसार है)

👉 नवरात्र में 2 से 10 वर्ष तक की कन्या के चरण धोकर उसकी गन्ध, पुष्प आदि से पूजा करके मिष्ठान्न भोजन कराना चाहिए।
👉 एक कन्या के पूजन से ऐश्वर्य की; दो कन्या के पूजन से भोग और मोक्ष की; तीन कन्या के पूजन से धर्म, अर्थ, काम की; चार कन्या के पूजन से राज्य पद की; पॉंच कन्या के पूजन से विद्या की; छह कन्या के पूजन से षट्कर्म सिद्धि की; सात कन्या के पूजन से राज्य की; आठ कन्या के पूजन से सम्पदा की और नौ कन्या के पूजन से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है।
👉 दो वर्ष की कन्या कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्तिनी, चार वर्ष की कल्याणी, पॉंच वर्ष की रोहिणी, छह वर्ष की काली, सात वर्ष की चण्डिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की सुभद्रा स्वरूप होती है।
👉 नवरात्र में राम, कृष्ण आदि के स्तोत्र पाठ करना चाहिए।
👉 नौ दिनों तक नवरात्र करके दशमी को दशांश हवन, ब्राह्मण भोजन और व्रत को पूर्ण करना चाहिए।
👉 आज द्वितीया तिथि को किसी भी प्रकार का दान देकर व्रत करने से अत्यन्त शुभ फल प्राप्त होता है। (स्कन्द पुराण)
👉 शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारम्भ सर्वप्रथम भगवान श्रीरामचन्द्र ने समुद्र तट पर किया था।
👉 इसके बाद विजयादशमी के दिन भगवान श्रीरामचन्द्र ने लंका विजय के लिए प्रस्थान किया था।
👉 नवरात्र महापूजा में प्राण रक्षक औषधियॉं निर्मित होती हैं। इसलिए नवरात्र का अत्यधिक महत्त्व है।

विजय अड़ीचवाल
प्रधान सम्पादक: विप्र जगत्, इंदौर
मोबा. 98262 47846

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

विप्र जगत् (मासिक) पत्रिका, इन्दौर

   🌹 आज का विप्र जगत् पञ्चाङ्ग 🌹
         (उज्जैन के पञ्चाङ्गों से साभार)

🌞 दिनांक 27 सितम्बर 2022, मङ्गलवार

👉 आश्विन शुक्ल द्वितीया रात्रि 2:35 बजे तक, पश्चात तृतीया तिथि

👉 आज राष्ट्रीय सौर तिथि 5 आश्विन (इषमास) 1944, युगाब्द 5124 है।

🌞 इन्दौर का सूर्योदय : प्रातः 06:21
🌞 इन्दौर का सूर्यास्त : सायं 06:18 बजे

👉 अयन : दक्षिणायन
🌧️ ऋतु : शरद

👉 नक्षत्र : हस्त प्रातः 7:39 बजे तक, पश्चात चित्रा

👉 योग : ब्रह्म प्रातः 8:56 बजे तक, पश्चात ऐन्द्र योग

👉 राहुकाल : स्थानीय समयानुसार अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक

👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में

🙏 प्रस्तुति : विजय अड़ीचवाल
प्रधान सम्पादक : विप्र जगत्
मो. 98262 47846
इन्दौर

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

कल बुधवार 28 सितम्बर 2022 के व्रत – पर्व – उत्सव
👉 सिन्दूर तृतीया

Related posts

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team