Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
विजय जी अड़ीचवाल

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

आज गुरुवार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है।
आज भरणी नक्षत्र, “राक्षस” नाम संवत् 2079 है।
👆 ( उक्त जानकारी उज्जैन के पञ्चाङ्गों के अनुसार है)

👉 कल 19 अगस्त शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत है।
👉 अष्टमी तिथि आज गुरुवार की रात्रि 12: 38 बजे से प्रारम्भ होकर शुक्रवार की रात्रि 1: 41 बजे पूर्ण होगी।
👉 तत्काल व्यापिनी (अर्धरात्रि में रहने वाली) तिथि अधिक मान्य होती है।
👉 यदि अष्टमी 2 दिन है तो सप्तमी विद्धा को सर्वथा त्याग कर नवमी युक्त अष्टमी ग्रहण करना चाहिए।
👉 श्री निम्बार्काचार्य पीठ निम्बार्क तीर्थ सलेमाबाद में जन्माष्टमी महोत्सव शताब्दियों से परम्परागत रूप में विविध कार्यक्रमों के साथ 10 दिवसीय महोत्सव के रूप में बड़े धूमधाम से सम्पन्न होता है।
👉 अष्टमी की रात्रि को तीन आरतिओं के अनूठे दर्शन होते हैं। अगले दिन नन्द महोत्सव, दधिकान्दो, मलखम्भ, तैराकी प्रतियोगिता आदि के साथ महोत्सव पूर्ण होता है।
👉 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जहॉं एक ओर उत्सव – महोत्सव का महान पर्व है, वहीं दूसरी ओर व्रत – उपवास का परम पावन दिवस है।
👉 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन वासुदेवजी, माता देवकी, बलदेव जी, श्रीकृष्ण, नन्द बाबा, यशोदा मैया और राधा जी – इन सबका पूजन, श्रृङ्गार करना चाहिए।

विजय अड़ीचवाल
प्रधान सम्पादक: विप्र जगत्, इंदौर
मोबा. 98262 47846

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

विप्र जगत् (मासिक) पत्रिका, इन्दौर

   🌹 आज का विप्र जगत् पञ्चाङ्ग 🌹
         (उज्जैन के पञ्चाङ्गों से साभार)

🌞 दिनांक 18 अगस्त 2022, गुरुवार

👉 भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी रात्रि 12:38 बजे तक, पश्चात अष्टमी तिथि

👉 आज राष्ट्रीय सौर तिथि 27 श्रावण (नभ मास) 1944, युगाब्द 5124 है।

🌞 इन्दौर का सूर्योदय : प्रातः 06:03
🌞 इन्दौर का सूर्यास्त : सायं 06:59 बजे

👉 अयन : दक्षिणायन
🌧️ ऋतु : वर्षा

👉 नक्षत्र : भरणी रात्रि 03:43 बजे तक, पश्चात कृतिका

👉 योग : वृद्धि रात्रि 01:28 बजे तक, पश्चात ध्रुव योग

👉 राहुकाल : स्थानीय समयानुसार अपराह्न 01:30 से 03:00 बजे तक

👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

🙏 प्रस्तुति : विजय अड़ीचवाल
प्रधान सम्पादक : विप्र जगत्
मो. 98262 47846
इन्दौर

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

कल शुक्रवार 19 अगस्त 2022 के व्रत – पर्व – उत्सव
👉 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

Related posts

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team

पुराणों व धर्मग्रन्थों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team