Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

कोटवारों ने नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन: ऋण पुस्तिका देने व नाम जोड़ने की मांग

कोटवार संघ बदनावर द्वारा बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर नायब तहसीलदार सोनिका सिंह को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि कोटवारों को माल गुजारी के समय दी गई भूमि का विकास एवं शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऋण पुस्तिका की जरूरत होती है। किन्तु यहां कई कोटवारों को ऋण पुस्तिका नही मिली है। कई कोटवारों की नियुक्ति अनुसार खाता खसरा में नाम दर्ज नही है। इसलिए तत्काल ऋण पुस्तिका दी जाए
ताकि कोटवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके ज्ञापन के माध्यम से कोटवारो ने तत्काल अपनी समस्या के निराकरण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का निराकरण नही किया गया तो कोटवार धार पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
इस मौके पर भारी संख्या में कोटवार उपस्थित थे।

बदनावर से राजेश चौहान की रिपोर्ट

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

दतिया- UP से MP आया धान से भरा ट्रक पकड़ा

News Team

नगर पालिका चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस की आमसभा क़िला चोक पर संपन्न

News Team