Wednesday, Jun 10, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाहा ने स्टॉक फोर्स के साथ होली पर्व पर निकाला फ्लैग मार्च

दतिया। होली के पर्व को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले के समस्त थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु निर्देशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके चलते पंडोखर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर होली पर्व पर शांति से मनाए जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला है। होली के त्यौहार को लेकर जिले की पुलिस अपने अपने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं अलर्ट पर है। जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित रखी जा सके तथा बदमाशों को हुड़दंग मचाने से रोका जा सके। अगर किसी भी क्षेत्र में बदमाशों द्वारा जबरदस्ती किसी को कलर लगाने एवं हुड़दंग मचाने जैसी घटनाएं सामने आती है तो पुलिस द्वारा बदमाश के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते पंडोखर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति और भाईचारे से त्योहार मनाए जाने की अपील की है। फ्लैग मार्च पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सालोंन ए, पंडोखर, बडेरा सोपान आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर निकाला गया। इस दौरान पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशवाह सहित पंडोखर थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

पत्नी कि हत्या करने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Team

चिरूला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,35 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को चिरूला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Team

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत् जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए 3 फरवरी तक आवेदन करें

News Team