Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

सम्मान- स्वाभिमान और अभिमान का है अपना तिरंगा*,,आओ हम सब मिलकर घर घर फहरायें तिरंगा

जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय सुनील अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी/सचिव माननीय दिनेश नौटिया जी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी माननीय अनुज चंदसोरिया जी के नेतृत्व में 13 से 17 तक घर घर तिरंगा फहराने हेतु आयोजित कार्यक्रम जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी कहा कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में आजादी अमृत महोत्सव में हर घर घर तिरंगा अभियान में देश और प्रदेश के जन जन को जोड़ा जा रहा है और हमारे भारत देश के हर नागरिक के सम्मान, स्वाभिमान और अभिमान का यह तिरंगा हम सबको मिलकर घर घर में बड़े ही हर्षोल्लास से आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया जाना चाहिए और सभी उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर ने कहा कि, वास्तव में हमारे वीर सपूत जांबाज सिपाही एवं स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश की रक्षा में वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें पुण्य स्मरण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह अभियान अपने जीवन में और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने से राष्ट्रीय एकता और अखंडता संप्रभुता की भावना उत्पन्न होती है तभी यह हमारे एकता की मिसाल कायम करती है इस दौरान समाजसेवी श्रीमती आराधना तिवारी,राजा, शम्भू रामशरण नायक, श्रीमती प्रीति सेन, सुश्री मुस्कान मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों ने घर घर तिरंगा फहराने हेतु दृढ़ संकल्प लिया।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

दृष्टिबाधित दिव्यांग शिवा के माता-पिता की काउंसलिंग कर कलेक्टर ने पढ़ाई के लिए शिवा को बाहर भेजने किया राजी

News Team

कल हो सकता है पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान, विजयवर्गीय का दावा – रविवार को खत्म होगा सस्पेंस

News Team

आबकारी विभाग एवं चिरूला थाना पुलिस ने ग्राम फुलरा कंजर डेरा पर मारा छापा ,96 हजार की अवैध शराब जप्त की गई

News Team