Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पवित्र ज्योति समाज को अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संदेश देती हैं- घनश्याम सिंह विधायक

सिंधी समाज के ज्योति स्नान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सेंवढ़ा विधायक

दतिया। पवित्र दिव्य ज्योति समाज को अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संदेश देती हैं। सैंकड़ों वर्ष पूर्व पूज्य सिंधी संत हजारीराम जी ने इस दिव्य ज्योति को सिंध नदी से प्रकट किया था। देश के विभाजन के बाद मूल ज्योति पाकिस्तान से लाकर दतिया में स्थापित की गई जो अनवरत प्रज्ज्वलित हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने सिंधी समाज के आस्था के पर्व ज्योति स्नान महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को अतिथि के रूप में संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि ज्योति स्नान महोत्सव में प्रतिवर्ष सिंधी संतों का समागम होता हैं, जिससे सन्तों का सानिध्य और उनके आशीष वचन से समाज लाभान्वित होता हैं, ज्योति स्नान महोत्सव को भव्य रूप देकर इसे उल्लास का पर्व बनाने में सिंधी समाज के युवाओं का मुख्य योगदान है। उन्होंने कार्यक्रम की आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिंधी समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

Related posts

4 मई की रथ यात्रा समिति संग बैठक में शामिल हुए युवा भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा

News Team

Datiya-पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में अभियोजन विभाग की ओर से अभियोजन दक्षता समवर्धन

News Team

होलिका दहन के लिए जंगल से लकड़ी नहीं काटें, शिकवे दूर कर होली मनाएं- डी एफ ओ प्रियांशी राठौड़

News Team