Friday, Oct 18, 2024
Rajneeti News India
Image default
दतिया

भाजपा कार्यकर्ता कल से जिले के प्रत्येक बूथ पर 10 दिन 10 घंटे रहकर कुशाभाऊ ठाकरे बनकर करेंगे संगठन को मजबूत

दतिया।भाजपा की बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इस अभियान को हम श्रद्गेय कुशाभाउ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे प्रदेश में चला रहे है जो 20 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा, यह बात भाजपा दतिया के बूथ विस्तारक योजना के विषय को लेकर भा ज पा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया ने पत्रकार वार्ता में कही।भा ज पा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्धारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी-2021 से जन्माष्टमी – 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे।
श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिऐ सदैव प्ररित करते है। आज भारतीय जनता पार्टी को बीज से वटवृक्ष बनाने वालों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के नाम पूरे श्रद्धाभाव से लिया जाता है।उन्होंने बताया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्धारा मध्यप्रदेश श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्यप्रदेश में 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे, इसी तरह जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथों में रहकर कुशाभाऊ ठाकरे बनकर संगठन विस्तार का कार्य करेंगे।उन्होंने बताया इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन मे 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुऐ प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले है और दतिया के 683 बूथों पर कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में जायेंगे जो 10 दिन में 10 घंटे प्रतिदिन का सर्मपण करते हुऐ संगठन के विस्तार में अपना योगदान देगें और बूथ समिति का सत्यापन करते हुए पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति बनाएंगे।श्री बुधौलिया ने कहा कुशाभाऊ ठाकरे जी जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बडा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होगें ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा।
संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए ’’संगठन’’एप्प भी लॉन्च किया गया है। टेक्नोलॉजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। ’’संगठन’’ एप्प के माध्यम से सभी बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा।
उन्होंने बताया हमारे बूथ विस्तारक कार्यार्ताओं से आत्मीय संवाद करतें हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने कहा सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ -बूथ तक पहुॅचाने को संकल्पित हैं। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है,उसमें हमें आशा है कि हम संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण में निश्चित तौर पर सफल होंगे।पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला मीडिया परशुराम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत विशाल हृदय रोग शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

News Team

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दतिया की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

News Team

प्रधान आरक्षक इंडक्शन कोर्स का हुआ समापन

News Team