Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

पत्नी कि हत्या करने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल सोमवार की मध्यमरात्रि में ज्योति अहिरवार पत्नी राजेंद्र भारती (अहिरवार )उम्र 25 साल निवासी लाला का ताल दतिया की हत्या उसके पति राजेंद्र भारती ने चरित्र शंका व घरेलू विवाद पर कर दी थी जिस पर थाना कोतवाली में मृतिका के पिता फरियादी राजाराम अहिरवार निवासी रामनगर कॉलोनी दतिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 210/ 22 धारा 302 ,294 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्या व एसडीओपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिनके पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा शीघ्रता से हत्या के आरोपी राजेंद्र भारती को लाला के ताल स्थित आरोपी के घर से गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त लाठी ,खून आलूदा पत्थर को आरोपी के कब्जे से जब्त किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जिला जेल दतिया भेज दिया गया।आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक वेद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सियाराम शाक्य, रामचित्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज भदकारिया, आरक्षक दिलीप प्रधान ,रविंद्र यादव ,पुष्पेंद्र यादव तथा सोनपाल की मुख्य भूमिका रही।

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

इंदरगढ़ ब्रेकिंग : आसमानी आफत से 1 महिला की मौत, 2 घायल

News Team

दतिया। ब्रेकिंग,,, आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब बेचते महिला को किया गिरफ्तार

News Team