Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

कलेक्टर ने दिलाई शासकीय सेवकों को नशा न करने की शपथ

दतिया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दतिया जिले को नशा मुक्त बनाए जाने हेतु जिले में आजसभी शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नशा न करने की जन सामान्य को शपथ दिलाई गई। कलेक्टर संजय कुमार ने न्यू कलेक्ट्रेट मैं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा ना करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री कुमार ने इस मौके पर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा विभिन्न बीमारियों को जन्म देता है। नशा करने वाले व्यक्ति का समाज में मान एवं सम्मान भी नहीं रहताहै। समाज उसे हीन भावना तथा विभिन्न नामों से पुकारते हैं उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण है, कि जिस व्यक्ति ने नशा नहीं छोड़ा है उसने इस दुनिया को जल्दीछोड़ दिया है। शपथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय एसडीएमदतिया ऋषि कुमार सिंघयी सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित थे।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

नशा मुक्त भारत अभियान मे दतिया देश में रहा अव्वल कलेक्टर संजय कुमार एवं उनकी टीम ने लिया राष्ट्रीय पुरस्कार

News Team